{"_id":"59074a024f1c1bcb3a442323","slug":"history-sheeter-arrested-eight-days-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म करने वाला हिस्ट्रीशीटर आठ दिन बाद गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से दुष्कर्म करने वाला हिस्ट्रीशीटर आठ दिन बाद गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 May 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर में 11 साल की मासूम से ज्यादती करने वाले आरोपित को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ज्यादती करने के बाद आरोपित चिड़ावा, पिलानी होते हुए हरियाणा और फिर जयपुर चला गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजपाल सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह आरोपित कच्ची बस्ती निवासी कचरा बीनने वाली 11 साल की मासूम को बड़ी मात्रा में गत्ते व थैलियों का लालच देकर पतासों की गली में ले गया। यहां लाकर आरोपित ने चाकू की नोंक पर उससे ज्यादती की। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखें तो बजाज रोड इलाके का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर कपिल वेदी बच्ची के साथ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी उसके जयपुर में होने के जानकारी मिली। इस पर सीआई रामप्रताप के नेतृत्व में टीम गठित कर उसे जयपुर से गिरफ्तार कर सीकर लाया गया। अब मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ज्यादती सहित एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।
उधर, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मासूम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के हालात की जानकारी लेकर उन्हें अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को कहा। इसके बाद चतुर्वेदी ने महिला थाने जाकर आरोपित से पूछताछ की। इस मौके पर एसडीएम अनुपम कायल, एएसपी डाॅ. तेजपालसिंह, सीओ ग्रामीण मोहम्मद अयूब खां, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रतनलाल मिश्रा, सदस्य गिरवर सिंह, नीलम मिश्रा, महिला थानाधिकारी रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।