फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   history sheeter arrested eight days later

मासूम से दुष्कर्म करने वाला हिस्ट्रीशीटर आठ दिन बाद गिरफ्तार

Mon, 01 May 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 May 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
history sheeter arrested eight days later
सीकर में 11 साल की मासूम से ज्यादती करने वाले आरोपित को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ज्यादती करने के बाद आरोपित चिड़ावा, पिलानी होते हुए हरियाणा और फिर जयपुर चला गया था।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजपाल सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को सुबह आरोपित कच्ची बस्ती निवासी कचरा बीनने वाली 11 साल की मासूम को बड़ी मात्रा में गत्ते व थैलियों का लालच देकर पतासों की गली में ले गया। यहां लाकर आरोपित ने चाकू की नोंक पर उससे ज्यादती की। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखें तो बजाज रोड इलाके का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर कपिल वेदी बच्ची के साथ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी उसके जयपुर में होने के जानकारी मिली। इस पर सीआई रामप्रताप के नेतृत्व में टीम गठित कर उसे जयपुर से गिरफ्तार कर सीकर लाया गया। अब मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ज्यादती सहित एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


उधर,  राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मासूम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के हालात की जानकारी लेकर उन्हें अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को कहा। इसके बाद चतुर्वेदी ने महिला थाने जाकर आरोपित से पूछताछ की। इस मौके पर एसडीएम अनुपम कायल, एएसपी डाॅ. तेजपालसिंह, सीओ ग्रामीण मोहम्मद अयूब खां, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रतनलाल मिश्रा, सदस्य गिरवर सिंह, नीलम मिश्रा, महिला थानाधिकारी रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed