फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Helped to jaipur police on communicating with the public, lootera caught in five hours

जनता से संवाद पर मिली पुलिस को मदद, पांच घंटे में पकड़ा गया लुटेरा 

Wed, 10 Jan 2018 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 10 Jan 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Helped to jaipur police on communicating with the public, lootera caught in five hours
crime scene - फोटो : Demo pic
आमजन से पुलिस का बेहतर तालमेल हो। आमजन में विश्वास और अच्छा जनसंवाद हो तो अपराधियों की धरपकड़ में पब्लिक भी पुलिस का सहयोग करती है। इसी सहयोग के चलते एक शातिर बालअपचारी लुटेरा महज पांच घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर के खोनागोरियान थाना इलाके की। जहां सेक्टर 7, इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में एक शातिर बाल अपचारी आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर एक आॅटोरिक्शा सवार से चार हजार रुपए लूटकर भाग निकला। 
विज्ञापन


कमिश्नरेट में जिला पूर्व के एडिशनल डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि शातिर नाबालिग ने कॉलेज  छात्र बनकर एक आॅटोरिक्शा सवार को रुकवाया। फिर किराया नहीं होने की बात कहते हुए लिफ्ट मांगी। तब आॅटोरिक्शा ड्राइवर ने सहानुभूति दिखाते हुए आरोपी बालअपचारी को आॅटो में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में रखे रुपए लूटकर भाग निकला

Helped to jaipur police on communicating with the public, lootera caught in five hours
police public - फोटो : Demo pic
मौका पाकर सेक्टर 7 में सूनसान जगह बदमाश ने आॅटोरिक्शा रुकवाया और चालक की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर जेब में रखे रुपए लूटकर भाग निकला। सूचना मिलने पर खोनागोरियान थानाप्रभारी इंद्राज मारोडिया तत्काल मौके पर पहुंचे।

पीड़ित से पूछताछ में सामने आए लुटेरे के हुलिए के आधार पर  स्पेशल टीम के कांस्टेबल सुभाष और हरुराम ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। इससे पुलिस को लुटेरे के बारे में अहम जानकारी मिली ओर उसे संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ लिया। इसके बाद लूट के वक्त पहने कपड़े, नकदी व अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed