{"_id":"5a0d82ee4f1c1bee688bbc30","slug":"gangster-s-brother-whom-did-attack-on-the-inspector-in-jail-then-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के भाई ने किया था जेल में इंस्पेक्टर पर हमला, फिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर के भाई ने किया था जेल में इंस्पेक्टर पर हमला, फिर गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी रुपेंद्रपाल उर्फ विक्की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर भाई के एनकाउंटर के बाद हाई सिक्यूरिटी जेल में एक पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला करने के आरोपी को आज फिर से गिरफ्तार कर लिया।
अजमेर के सिविल लाइंस थानाप्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रुपेंद्रपाल उर्फ विक्की है, जो कि प्रदेश के चर्चित गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का छोटा भाई है। विक्की को कुछ महीने पहले आनंदपाल एनकाउंटर से पहले एसओजी राजस्थान की टीम ने सिरसा, हरियाणा से गिरफ्तार किया था।
तब से वह अजमेर की घूघरा स्थित हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद है। एनकाउंटर में मुख्य भूमिका निभाने वाले एसओजी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह राठौड़ व अन्य टीम गत 5 सितंबर को हाई सिक्यूरिटी जेल में विक्की से पूछताछ के लिए गए थें। जहां विक्की ने सूर्यवीर सिंह पर हमला कर लात घूंसे बरसाए। तब वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने विक्की को दबोचकर काबू में किया।

जेल में भूख हड़ताल पर यह बदमाश भी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी रुपेंद्रपाल उर्फ विक्की और इमरान उर्फ मोगली
- फोटो : Amar Ujala
इस घटना से जेल और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया था। तब जेलर ने सिविल लाईंस थाने में विक्की के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने और हमले का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस ने विक्की को आज प्रोडक्शन वांरट में आज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि विक्की के अलावा ही हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद हार्डकोर बदमाश इमरान उर्फ मोगली को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। जेल में बंद इमरान ने भूख हड़ताल की थी। इस पर उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय ले जाया गया।