{"_id":"5a55ed484f1c1b1f168b7f85","slug":"gangster-anandpur-encounter-rajasthan-cbi-starts-probe-malasar-reached-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBI ने शुरू की जांच, जहां गैंगस्टर आनंदपाल का हुआ था एनकाउंटर वहां पहुंची टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CBI ने शुरू की जांच, जहां गैंगस्टर आनंदपाल का हुआ था एनकाउंटर वहां पहुंची टीम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
यहां हुआ आनंदपाल का एनकाउंटर
- फोटो : file photo
चर्चित गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इसके लिए सीबीआई की टीम आज मालासर पहुंची।
राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव मालासर में 24 जून को गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर हुआ था। यहां श्रवण सिंह के मकान पर पहुंचकर सीबीआई जानकारी जुटाई। इस टीम में एक दर्जन अधिकारी शामिल है और इनका नेतृत्व एएसपी वीके शुक्ला कर रहे हैं।
विभिन्न राजपूत संगठनों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय किया है। सीबीआई ने इस संबंध में तीन मामले दर्ज किए हैं। इनमें आनंदपाल एनकाउंटर के साथ-साथ सांवराद में हुए उपद्रव के दौरान मारे गए सुरेंद्र तथा उपद्रव के मामले में राजपूत नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले भी शामिल है।

Trending Videos
इस मामले को लेकर नाराज है राजपूत नेता
हुंकार रैली में जुटे हजारों राजपूत
- फोटो : file photo
जानकारी के अनुसार, सीबीआई टीम तीनों मुकदमों में अनुसंधान के दौरान अब एनकाउंटर करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले चूरू एसपी, एनकाउंटर में शामिल एसओजी, एटीएस और स्थानीय पुलिस अफसरों से पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार की सीबीआई जांच करवाने की सिफारिश को एक बारगी ठुकरा दिया था। सीबीआई की ओर से वकील ने कोर्ट में इन मुकदमों को सीबीआई के जांच योग्य नहीं मानने की बात कही थी, लेकिन आगामी चुनावों में राजपूत वोट बैंक की नाराजगी को देखते हुए राज्य सरकार ने फिर से केंद्र सरकार से सिफारिश की।
इसके बाद सीबीआई तीनों मुकदमों की जांच करने पर राजी हुई। वहीं, आनंदपाल एनकाउंटर के साथ—साथ सांवराद उपद्रव के मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपने की वजह से राजपूत नेताओं ने विरोध दर्ज करवा दिया है। क्योंकि उस मुकदमे में राजपूत समाज के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है।