फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gangrape in alwar

पीहर जा रही महिला से लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप

Thu, 07 Sep 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
gangrape in alwar
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीहर जा रही महिला को गांव के ही परिचित युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने झांसे में लिया। फिर उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर एक होटल में ले गए, जहां महिला से गैंगरेप की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर इलाके से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, कुतिना गांव की रहने वाली 29 वर्षीय महिला अपने गांव से बीते 29 अगस्त को पीहर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही युवक उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए। परिचित होने के कारण महिला ने भी युवकों का विश्वास कर लिया और उनकी बाइक पर बैठ गई। दोनों युवक महिला को कुछ दूर बाइक पर ही ले गए और आगे जाकर उसे बोलेरो गाड़ी में बिठा लिया।
विज्ञापन


गाड़ी में बिठाने के दौरान युवकों ने महिला को बेहोशी की दवा सुंघा दी। इसके बाद महिला को अज्ञात जगह एक कमरे में कैद कर दोनों ने मिलकर उससे गैंगरेप किया। महिला को जब होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। आरोपियों ने महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अब पीड़िता के पति ने आज शाहजहांपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला, जानिए...

gangrape in alwar
प्रतीकात्मक तस्वीर
शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि कुतिना गांव निवासी महिला के पति ने उसी गांव के नवीन कुमार पुत्र रामौतार और जगन्नाथ उर्फ जगपाल पुत्र राजकुमार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का करने का नामजद मामला दर्ज कराया है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी 29 अगस्त को गांव से प्रेमपुरा दौसा स्थित पीहर जा रही थी। तभी दोनों युवकों ने उसे बाइक पर बिठाकर छोड़ने को कहा। सिरयानी गांव के पास दोनों युवक पत्नी को बोलेरो में बिठाकर बेहोशी की हालत में एक होटल के कमरे में ले गए, जहां बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट में पति ने बताया कि पत्नी को होश आया तब उसने खुद को कमरे में कैद पाया। 30 अगस्त को पीड़िता उनके चंगुल से भागने में कामयाब हो गई। इस दौरान कई दिनों से वह डरी और सहमी हुई थी। उससे कई बार पूछा, लेकिन उसने कुछ नही बताया। आज उसने पूरी वारदात बताई। उधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed