{"_id":"58ff36d44f1c1b4766c0d27a","slug":"four-youths-including-looted-cars-kidnappings-to-complete-drunken-hobbies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे का शौक पूरा करने के लिए लूटी कार, बालअपचारी समेत चार युवकों को धरदबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे का शौक पूरा करने के लिए लूटी कार, बालअपचारी समेत चार युवकों को धरदबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदड़ बैनाड़ रोड पर सोमवार को टैक्सी ड्राइवर से कार लूटकर फरार हुए गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस कमिश्नरेट जयपुर की पश्चिम जिला पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें एक बालअपचारी भी शामिल है।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मानसिंह उर्फ मानू ग्राम मुण्डोलाव थाना किशनगढ़ जिला अजमेर हाल पूर्ण विहार काॅलोनी, बैनाड़ रेल्वे स्टेशन के सामने, हरमाड़ा का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी जीवराज सिंह उर्फ युवराज निवासी गांव मावता थाना नीमकाथाना सदर, सीकर हाल गणेश विहार, ज्वाला माता का मन्दिर, बैनाड़ रोड जयपुर का है। तीसरा आरोपी सोनू सैनी ई-19 आनन्द विहार, नाड़ी का फाटक के पास, मुरलीपुरा का है। जबकि चौथा आरोपी एक बालअपचारी है। इनमें गिरोह के सरगना मानसिंह उर्फ मानू जिसको गुण्डा एक्ट में जिला बदर करने की कार्रवाई जारी है।
सोमवार तड़के करीब 3 बजे इन बदमाशों ने रेलवे स्टेशन के पास टैक्सी चालक होशियार सिंह की टैक्सी किराए पर ली। उसे बहाना बनाकर नींदड़ बैनाड़ ले गए। जहां मारपीट कर टैक्सी लूट कर भाग निकले।

हरियाणा की नंबर प्लेट लगाकर कार को खुर्द-बुर्द करने की फिराक में थे
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
वारदात के बाद एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में एसीपी दिनेश शर्मा, हरमाड़ा थानाप्रभारी लखन सिंह खटाणा के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई। पुलिस को पड़ताल में हरमाड़ा के सक्रिय अपराधी मानसिंह उर्फ मानू बन्ना के बारे में जानकारी मिली कि वह रविवार रात को अपने साथियों के साथ एक कार में घूमते देखा गया है।
तब मानसिंह उर्फ मानू व उसके साथी कार व मोटर साईकिल सहित सीतावाली फाटक के पास से पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह ने बताया कि लूटी गई कार पर बदमाश हरियाणा की नंबर प्लेट लगाकर कार को खुर्द-बुर्द करने की फिराक में थे। आरोपी मानसिंह उर्फ मानू को नशीला पदार्थ के सेवन की आदत है। उसने अपने साथियों को भी नशा करना सीखा दिया। इसी शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने वारदातें की।