फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four thousand rupee prized arson criminal arrested in Bharatpur

भरतपुर में चार हजार रुपए का ईनामी अन्तर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
Four thousand rupee prized arson criminal arrested in Bharatpur
ईनामी बदमाश कल्लू उर्फ कांसा - फोटो : Vishnu Sharma
भरतपुर जिले में चार हजार रुपए के ईनामी अंतराज्यीय बदमाश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पहाड़ी थाना पुलिस ने की। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर कैलाशचन्द्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार ईनामी बदमाश  कल्लू उर्फ कांसा मेव दौगलावास, तहसील कामां का रहने वाला है। कल्लू के खिलाफ भरतपुर, दौसा व हरियाणा में चोरी, लूट, डकैती की वारदातों में शामिल होने पर मुकदमे दर्ज है।  
विज्ञापन


एसपी विश्नोई ने बताया कि कल्लू उर्फ कांसा को पकड़ने या पकड़ने के लिए सूचना देने वाले को भरतपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 4000 रुपये का इनाम भी घोषित है। रविवार को पहाड़ी थाने के कांस्टेबल जगदीश को ईनामी बदमाश कालू के गांव मल्लाका जाने वाली सड़क भैंसेडा पहाड़ के नजदीक मदरसे के पास होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पहाड़ी थानाधिकारी मुकेशचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी भरतपुर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed