फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Found dead body in the sack

बदबू से परेशान लोग यहां पहुंचे तो रह गए दंग

Thu, 13 Apr 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Found dead body in the sack
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर के पुष्कर रोड स्थित बंद पड़े सुलभ काम्पलेक्स के आसपास तेजी से फैल रही बदबू ने लोगों को परेशान कर दिया। जब कुछ लोग बदबू की जड़ तक पहुंचे तो यहां जो दिखा उसे देखकर दंग रह गए। दरअसल यहां काम्पलेक्स के टैंक में एक माह पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह लाश बोरे में बंद मिली है।
विज्ञापन


क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के बंद पड़े सुलभ काम्पलेक्स से उठती दुर्गंध से लाश पड़े होने की स्थानीय लोगों को जानकारी मिली। इस पर लोगों ने पास में जाकर देखा तो यहां टैंक में एक बोरा पड़ा दिखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन, डीएसपी राजेश मीणा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बोरे को खुलवाया तो उसमें से एक जने का शव मिला। इसके बाद उन्होंने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलवाया। टीम ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया है। एसपी नितिनदीप ब्लग्गन ने माना की अधेड़ की हत्या कर लाश को बोरे में बांधकर टैंक में फेंका गया। मृत व्यक्ति की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed