फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Found dead body in the field

खेत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 29 May 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 May 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Found dead body in the field
डेमो पिक
जयपुर के पास स्थित मनोहरपुर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। दौसा हाइवे के पास खेत में मिली इस लाश की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। युवक की पहचान स्थानीय युवक के रूप में की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह दौसा हाइवे पर शिवपुरी की केशवा वाली ढाणी में  एक युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की लाश पड़ी थी और आस पास लोगों की भीड़ जमा थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो  युवक की पहचान सोहनलाल यादव (20) के रुप में हुई। युवक के सिर पर तीन चार चोटों के निशान थे।
विज्ञापन


परिजनों ने युवक की हत्या की की आशंका जताई है।  इसके बाद शाहपुरा पुलिस ने भीड़ को हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed