{"_id":"590dd4094f1c1bd210441f5b","slug":"found-a-newborn-body-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसने जमीन में गाड़ दिया बच्ची का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर किसने जमीन में गाड़ दिया बच्ची का शव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के पुष्कर बाईपास रोड़ पर नवजात बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्तों ने क्षत—विक्षत किया हुआ था।
जानकारी के अनुसार जनाना अस्पताल के पास अज्ञात व्यक्ति अपनी नवजात बच्ची को गाड़कर चला गया। इसकी जानकारी उस समय मिली जब कुत्ते उसके शव को नोंच रहे थे। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि रात के अंधेरे में ही कोई यह कृत्य करके गया है।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जनाना अस्पताल प्रबंधन से भी इन दिनों हुई डिलीवरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बच्ची होने के कारण तो इसे नहीं गाड़ा गया, पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है।