फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former MLA's murderous assault on daughter-in-law worship, three injured

शराब बंदी की मुहिम चलानेवाली पूर्व विधायक की पुत्रवधू पर जानलेवा हमला

Tue, 16 May 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 16 May 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's murderous assault on daughter-in-law worship, three injured
हमले में पूजा छाबड़ा समेत 3 लोग घायल - फोटो : Vishnu Sharma
सीकर जिले में रींगस स्थित महला स्कूल के पास बीती देर रात को राजस्थान में सम्पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलन चला रही जनक्रांति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा की पुत्र वधु पूजा छाबड़ा पर बीती रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले में पूजा छाबड़ा समेत 3 लोग घायल हो गए। छाबड़ा को तत्काल जयपुर में एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया। जहां उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जनक्रांति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा बीती रात अपनी कार में जयपुर से खाटूश्याम जी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में शामिल होने के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान छाबड़ा के साथ कार में मंच के प्रदेश महासचिव राव प्रवीण यादव और अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


 रास्ते में पूजा चौमूं में एक कार्यक्रम में शामिल हुई। फिर वहां से खाटू श्यामजी के लिए रवाना हुई। उनकी कार सीकर जिले के रींगस स्थित महिला कॉलेज के पास पहुंची। तभी अज्ञात लोगों ने छाबड़ा की कार पर पत्थर फैंके। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के रुकने पर दूसरी गाड़ियों में सवार होकर आये बदमाशों ने पूजा छाबड़ा और उनके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं पर लाठी सरिये से हमला कर दिया। जिसमें पूजा समेत तीन जनों के चोटें आई। हमले में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब बदमाश मौके से फरार हो गए।


सुचना मिलने पर रींगस डीएसपी पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घायलों को रींगस अस्पताल पहुँचाया। माना जा रहा है कि छाबड़ा पर हमला करने से पूर्व हमलावरों ने पूरी रेकी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed