फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Flowers decorated with floral decorations, witnessing the flames of light flame

24 लोगों की मौत के मंडप में दीपक की लौ के सहारे 7 फेरे, गीत नहीं चीखें गूंजी

Thu, 11 May 2017 07:35 PM IST
Updated Thu, 11 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Flowers decorated with floral decorations, witnessing the flames of light flame
शादी का कार्ड - फोटो : Amar Ujala
मौत के बवंडर ने जरा भी नहीं सोचा की शहनाई बज रही है, कुछ वक्त इन्तजार कर लूं। फूलों से सजा वह मंडप भी उजड़ गया। जिसमें हवन वेदी में प्रज्वलित अग्नि को साक्षी मानकर जयपुर से बारात लेकर आए दूल्हे धर्मेंद्र सैनी और मालीपुरा, सेवर की रहने वाली उनकी अर्धागिंनी कोमल को नव दाम्पत्य जीवन में बंधने के लिए सात फेरे लेने थे। इस गमगीन माहौल के बीच मजबूरी में दीपक की लौ के सहारे सात फेरे लिए गए।
विज्ञापन


हादसे के समय रात करीब साढ़े नौ बजे भरतपुर में तेज तूफान आया और तेज बारिश शुरू हो गई। ओले गिरने लगे। तभी बिजली चली गई। इसके बाद किसी को कुछ नजर नहीं आया। मौत बनकर आए तूफान ने 24 निर्दोष लोगों की जिंदगी उजाड़ने से पहले विजय नगर के अन्नपूर्णा मैरिज होम में लगे शामियाने को उड़ा दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मंडप के साथ हवन वेदी भी उजड़ गई। हादसे से गमजदा दुल्हे धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि घुप्प अंधेरे के बीच तेज कड़कड़ाते हुए सिर्फ बिजली कौंधती हुई नजर आ रही थी।
विज्ञापन


एेसे में किसी को कुछ नजर नहीं आ रहा था। तब सिर्फ मैरिज गार्डन में चीख पुकार और मातम मच रहा था। प्रशासन और घर वाले अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च में दीवार में दबे लोगों को तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तब कुछ परिजनों और पंडितों का कहना था कि शादी की रस्म के लिए फेरे लेना जरुरी है। तब परिजन एक जलता हुआ दीपक लेकर आए। दीपक को उस स्थान पर रखा गया जहां फेरे लेने के लिए मंडप बनाकर हवन वेदी बनाई थी।

इसके बाद धर्मेंद्र व कोमल ने वहां मौजूद चीख पुकार व मातम के बीच रुंधे हुए गले और आंखों से बह रहे आंसुओं के बीच सात फेरे ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed