{"_id":"596f3bff4f1c1bd64d8b4592","slug":"first-drink-alcohol-together-then-uncle-killed-his-nephew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले साथ मिलकर शराब पी, फिर चाचा ने सगे भतीजे को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले साथ मिलकर शराब पी, फिर चाचा ने सगे भतीजे को मार डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में हुई कहासुनी में गुस्साए एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे की हत्या कर डाली और फिर वारदात के बाद फरार हो गया। अब पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
हत्या की वारदात पाली जिले के खिंवाड़ा थाना इलाके में हुई। यहां गांथी की सौपाला ढाणी में रहने वाला आरोपी बाबूलाल भील अपने भतीजे चुन्नीलाल भील के साथ बीती देर रात को ठेके पर शराब पी रहा था। अचानक किसी बात पर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हो गई, जो कि मारपीट में बदल गई। तभी गुस्साए बाबूलाल ने अपने सगे भतीजे चुन्नीलाल पर नजदीक रखी घातक वस्तु से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया।

आरोपी की पत्नी ने भी बीच बचाव का प्रयास किया
हत्या
- फोटो : Demo pic
तब आरोपी बाबूलाल की पत्नी ने भी बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन उसे धक्का देकर दूर कर दिया। उधर, मारपीट में गंभीर रुप से जख्मी चुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलते ही बाली उपाधीक्षक गुलाब सिंह व खिवाड़ा थानाप्रभारी राजूराम चौधरी मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।
पुलिस ने चुन्नीलाल पुत्र चेलाराम भील के शव को देसूरी सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस फरार आरोपी बाबूलाल पुत्र भीकाजी भील की तलाश में जुट गई है।