{"_id":"59fc32da4f1c1bd9798b9dc7","slug":"firing-on-a-woman-in-a-village-of-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दी कपास तोड़ने की ऐसी सजा, आप सोच भी नहीं सकते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को दी कपास तोड़ने की ऐसी सजा, आप सोच भी नहीं सकते
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के दबंग की हिम्मत देखिए कपास तोड़ने की सजा में महिला के दोनों हाथों में गोली मार दी। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज चल रहा है।
दरअसल घटना अलवर के बहरोड़ की है। बहरोड़ उपखंड के हमीदपुर गांव में खेत पर काम कर रही महिला के दोनों हाथों में गोली लगने से बहरोड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला सुबह खेत पर कपास तोड़ रही थी कि तभी खेतों की रखवाली करने वाले ने गोली चला दी जिससे लाली नाम की महिला के दोनों हाथों में गोली लग गई।
घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोगों ने रखवाली करने वाले को गांव से भगा दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने घटना की जानकारी बहरोड़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला के बयान लेकर आगे की जांच में जुट गई। घायल महिला लाली पत्नी विनोद बावरिया सिलाबास अलवर की रहने वाली है, जो पिछले दो महीने से हमीदपुर गांव में रहकर मजदूरी कर रही है।