{"_id":"599ef46c4f1c1bb30f8b4633","slug":"firing-in-behror-in-gangwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लादेन गैंग ने यहां की जमकर फायरिंग, घबराए लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लादेन गैंग ने यहां की जमकर फायरिंग, घबराए लोग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले के बहरोड में आज शाम को दो बदमाशों के गुटों में जमकर फायरिंग हुई। गैंगवार की इस घटना में किसी भी बदमाश के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इस दौरान एक गुट के द्वारा दूसरे गुट की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। ग्रामीणो के विरोध के चलते दोनों गैंग के बदमाश भाग गए।
पुलिस ने बताया कि नागलिया गांव में होकर बोलेरो गाड़ी में लादेन गैंग के बदमाश जा रहे थे उन्हें रास्ते मे जसराम गुर्जर की गैंग की गाड़ी दिखाई दी तो दोनों के बीच गोलियां चली और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। थार गाड़ी में भरकर आए जसराम गैंग के बदमाशों ने नांगलिया गांव में फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ लादेन गैंग ने भी फायरिंग की। ऐसे में दोनों ओर से फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

...तो गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश
जब्त की गई गाड़ी
- फोटो : amar ujala
फायरिंग के दौरान लादेन गैंग की बोलेरो गाड़ी गांव में फंस गई तो उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद डीएसपी बहरोड परमाल सिंह और बहरोड, नीमराणा, शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। गौरतलब है कि लादेन और जसराज गैंग के बीच जेल में बंद रहने के दौरान झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों गैंग एक-दूसरे की जान की दुश्मन बनी हुई है। यह गैंग पूर्व में दो बार गैंगवार कर चुकी है।