{"_id":"5905e8464f1c1b3651441276","slug":"father-son-s-death-in-road-accident-from-up-roadways-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"NH 11: यूपी रोडवेज से बाइक भिड़ी, पिता—पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NH 11: यूपी रोडवेज से बाइक भिड़ी, पिता—पुत्र की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
- फोटो : Demo pic
दौसा जिले के महवा तहसील में जयपुर—आगरा नेशनल हाइवे पर रविवार को पिता—पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।
थानाप्रभारी कालूराम मीणा ने बताया कि देवलेन थाना बालघाट निवासी मदनलाल अपने बेटे शेरी को रेलवे का एग्जाम दिलवाने बाइक से भरतपुर ले जा रहे थे। वे दोनों नेशनल हाईवे 11 पर टिकरी मोड़ के पास पहुंचे। तभी लेन क्रॉस करते वक्त यूपी रोडवेज की बस अचानक मदन लाल की बाइक के सामने आ गई। इससे बाइक यूपी रोडवेज की बस से टकरा गई और बाइक सवार मदनलाल व उनका बेटा दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
एक्सीडेंट होते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घायल पिता—पुत्र को महवा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दौसा पुलिस ने यूपी रोडवेज बस को जब्त कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।