फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   farm house of gangster anandpal singh

गैंगस्टर के फार्म हाउस में बंकर और टार्चर के लिए पिंजरा

Sun, 16 Jul 2017 09:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
farm house of gangster anandpal singh
आनंदपाल सिंह।
कुख्यात आनंदपाल के एनकाउंटर के 22 दिन बाद आज राजस्थान पुलिस ने एनकाउंटर से जुड़े कई पहलुओं को मीडिया के सामने रखा। आज लाडनूं में आनंदपाल के फार्म हाउस को भी अफसरों ने देखा। 
विज्ञापन


यहां फार्म हाउस में निर्माण को देखकर अफसर भी चौक गए। यहां सेना के बंकर की तर्ज पर निर्माण कराया हुआ है। यह फार्म हाउस लाडनूं-निम्बी जोधा मार्ग पर स्थित है। यहां बने आवासों में बंकर बने हुए हैं, दुश्मनों पर पर गोली चलाने के लिए दीवारों में छेद बनाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे देखकर हैरान थे कि इस घर के तहखाने में टार्चर रूम बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अपहरण हो या मर्डर सभी की योजना इसी फार्म हाउस में बनाई जाती थी। यह फार्म हाउस करीब 25 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिंजरे में रखते थे बंद करके

farm house of gangster anandpal singh
पुलिस अधिकारियों ने देखा फार्म हाउस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार  कुर्की की कार्रवाई के दौरान इसके तहखाने में 10 से अधिक खाट मिली, जो गुर्गों के वहां रुकने व छुपने के काम में ली जाती थी। इसके साथ एक लोहे का भारी पिंजरा भी मिला, जिसमें आनंदपाल व उनके गुर्गे अपहरण करके लाए गए व्यक्ति को बंद कर देते थे तथा फिरौती का भुगतान नहीं होने तक उसे पिंजरे में रखते थे।
 

बने हुए थे बंकर, नजर आता था सब

farm house of gangster anandpal singh
यहां से चला सकता था गोली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक फार्म हाउस में बने मकान में पहली व दूसरी मंजिल पर फायरिंग की अलग-अलग पॉजिशन लेने के लिए बंकर भी बने हुए हैं। इस भवन में लेईंग पोजिशन, स्टेंडिंग पोजिशन व निलींग पोजिशन से फायर करने के मोर्चे बने हुए मिले थे। इसके साथ छत से लेकर तहखाने में संदेश, मोबाइल व अन्य वस्तुएं पहुंचाने के लिए दीवारों में पाइप लगाकर स्थान बनाए हुए हैं।

इस घर को पुलिस पर फायर करने, मुख्य द्वार पर आने वाले पर सीधा हमला करने एवं अन्य मोर्चे लेने के लिए बनाया गया था।  ये फार्म हाउस आनंदपाल के खास रहे धर्मेंद्र हरिजन की पत्नी सीता देवी के नाम था, जिसे गत वर्ष ही पुलिस व प्रशासन ने कुर्क कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed