फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fake transport inspector hoisted fourth recovery on Highway, caught by police

फर्जी इंस्पेक्टर बन हाइवे पर चौथ वसूली, जब मौके पर पहुंचे असली तो...

Wed, 22 Nov 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 22 Nov 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Fake transport inspector hoisted fourth recovery on Highway, caught by police
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
हाइवे पर भारी वाहन चालकों से फर्जी परिवहन इंस्पेक्टर बनकर आॅनलाइन चौथवसूली का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



यह मामला है राजस्थान के चूरू जिले का। जहां इस ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश हरियाणा के पलवल जिले का रहने वाला है। उसके कब्जे से हूबहू असली रसीदें तथा लैपटॉप एवं प्रिंटर भी मिला है।
विज्ञापन


चुरू पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के रायपुर निवासी अक्षय अग्रवाल नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ कार से हरियाणा होकर राजस्थान आ रहे थे। तभी सादुलपुर-हिसार नेशनल हाइवे संख्या 65 पर स्थित गांव गोठया के पास उनकी कार को परिवहन इंस्पेक्टर बनकर आए एक व्यक्ति ने रुकवाया। उसने उनसे टैक्स मांगा। फर्जी आरटीओ ने अपनी गाड़ी पर बाकायदा आॅनलाइन टैक्स कटवाने का बोर्ड लगा रखा था। ठगी के शिकार अक्षय ने फर्जी व्यक्ति को आरटीओ इंस्पेक्टर मानकर 476 रुपए का टैक्स चुका दिया और रसीद लेकर चुरु के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे ज्योंही चुरु जिले के राजगढ़ तहसील में स्थित सांखू रोड तिराहे पर नेशनल हाइवे पर होकर गुजरे। तभी राजगढ़ में कार्यरत परिवहन विभाग के आरटीओ सुभाष ने परिवादी अक्षय की कार को रुकवाकर टैक्स मांगा। तब अक्षय ने गोठयां में काटी गई रसीद दिखाईं।

यूं धरा गया फर्जी आरटीओ इंस्पेक्टर

Fake transport inspector hoisted fourth recovery on Highway, caught by police
arrest - फोटो : Demo pic
असली आरटीओ इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ने अक्षय से पूरे मामले की छानबीन की तब फर्जीवाड़ा सामने आने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राजगढ़ थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा के नेतृत्व में सादावर्दी में पुलिस टीम गोठयां पहुंची। उनके साथ असली आरटीओ की टीम भी थी।

वहां पुलिस टीम ने परिवहन निरीक्षक सुभाषचन्द्र के साथ मिलकर गोठयां स्थित हाइवे पर मौजूद फर्जी आरटीओ इंस्पेक्टर महेश को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अक्षय अग्रवाल की रिपोर्ट पर राजगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed