{"_id":"597c8fb84f1c1b6c648b4672","slug":"fake-ips-demands-ransom-money-to-relieve-kidnap-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्ची को छोड़ने के लिए IPS बनकर मांगी दो लाख की फिरौती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बच्ची को छोड़ने के लिए IPS बनकर मांगी दो लाख की फिरौती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 29 Jul 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ महीने पहले लापता हुई नाबालिग बालिका के परिजनों से दो लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती मांगने वाले ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया है।
मामला राजस्थान के नागौर जिले के हरसौर कस्बे में लुहारों के मोहल्ले का है। इलाके के थांवला थाना क्षेत्र में रहने वाले नाथू खां की 14 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ महीने लापता हो गई थी। तलाशी के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजनों ने 10 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई।
बालिका का अभी कोई सुराग नहीं लगा, इस बीच नाथू खां के बेटे सद्दाम हुसैन के पास किसी व्यक्ति ने स्वयं को आईपीएस बताते हुए दो लाख रुपयों की फिरौती मांगी। आरोपी ने खुद के छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर रेंज मे कार्यरत डीआईजी रतनलाल डांगी बताया। आरोपी ने लापता बालिका के गुरुग्राम में होने का दावा किया।
विज्ञापन
उधर, आईपीएस डांगी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नागौर एसपी पारिस देशमुख और थांवला एसएचओ से बात की। डांगी भी नागौर जिले के रहने वाले है और संभवत: फिरौती मांगने वाला उन्हें जानता है, इसलिए उनके नाम से ये फोन किया।