{"_id":"59b382034f1c1be47f8b55bc","slug":"drones-are-seen-on-rooftops-stone-bricks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर उपद्रव: ड्रोन से पता चला, हमलावरों ने छतों पर इकट्ठे कर रखे हैं पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयपुर उपद्रव: ड्रोन से पता चला, हमलावरों ने छतों पर इकट्ठे कर रखे हैं पत्थर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंज थाना इलाके में हुए बवाल पर पूरी तरह काबू पाने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी हैं। किसी भी तरह की आशंका से निपटने के लिए नीचे ही नहीं ऊपर भी निगरानी कर दोहरे प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ड्रोन से इलाके की निगरानी भी शुरू कर दी है। इस निगरानी में पुलिस भी एकबारगी सकते में आ गई। ड्रोन से हुई निगरानी में नजर आया कि इलाके की घरों की छतों पर पत्थर और ईटें जमा थीं। ऐसे में दोबारा से इस तरह की घटना की पुनरावृति की आशंका पुलिस को बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घरों में शांति समिति की बैठक भी बुलाई।
गौरतलब है कि कल रात हालात बेकाबू हुए, तो पुलिस प्रशासन ने तड़के ही कर्फ्यू लगा दिया। चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इलाके की गलियों और मुख्य सड़कों पर गश्त भी की गई।

मोहल्लों में जाकर करेंगे समझाइश
भारी पुलिस बल किया तैनात
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने रामगंज थाने में शांति समिति की बैठक भी बुलाई। शांति समिति की बैठक में पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल भी पहुंचे। समिति की बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जानकारी के मुताबिक अब शांति समिति के सदस्य इलाके के मोहल्लों में जाकर लोगों से बात कर समझाइश करेंगे।
गौरतलब है कि कल रात जयपुर के रामगंज थाना इलाके में एक युवक के पुलिस की लाठी लगने पर बवाल हो गया। सैंकड़ों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और गाड़ियां फूंक दी। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस छोड़े और फायर भी करना पड़ा। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।