फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   driver run from truck after seen NAKABANDI

नाकाबंदी देख ट्रक छोड़ भागे ड्राइवर-खलासी, तलाशी ली तो चौंक गई टीम

Wed, 04 Oct 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
driver run from truck after seen NAKABANDI
जब्त अवैध शराब - फोटो : amar ujala
टोल नाके पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक ट्रक यहां रुका और उसमें से उतरकर ड्राइवर-खलासी भाग छूटे। ये देख जब आबकारी विभाग की टीम ने  ट्रक की तलाशी ली तो वह भी चौंक गई।
विज्ञापन


दरअसल, आबकारी विभाग की टीम ने आज हरियाणा निर्मित शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। जब्त की गई शराब की कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। अवैध शराब गुजरात ले जाने की जानकारी आबकारी विभाग को मिली है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी एन.एल. राठी ने बताया कि अजमेर के किशनगढ़ टोल नाके के पास विभाग ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान नाकाबंदी देखकर एक जयपुर नम्बर का ट्रक रुका और ड्राइवर व खलासी उतरकर भागने लगे। इस पर जब विभाग की टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 800 से अधिक कर्टन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठी ने बताया कि त्योंहारी सीजन होने के कारण गुजरात में हरियाणा निर्मित शराब की अधिक सप्लाई होती है। ऐसे में सभी टीमों को मुस्तैद रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है ताकि उसके जरिये मुख्य तस्कर तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed