{"_id":"59dcaac94f1c1b97678b4fe7","slug":"driver-flirting-with-female-conductor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेडी कंडक्टर को अकेला देख बेकाबू हुआ 'टल्ली ड्राइवर' ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेडी कंडक्टर को अकेला देख बेकाबू हुआ 'टल्ली ड्राइवर'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। यहां तक की सहकर्मी ही उनसे बेखौफ होकर बदतमीजी कर रहे हैं। ताजा मामला अलवर का है जहां शराब के नशे में एक ड्राइवर ने लेडी कंडक्टर के साथ सरेआम छेड़खानी की।
महिला परिचालक भरतपुर से रोडवेज बस से अलवर स्थित केंद्रीय बस स्टैंड पहुंची। यहां से वह सांई बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गई। इस दौरान वहां पहले से मौजूद मत्स्य नगर आगार के चालक हरिराम मीणा ने लेडी कंडक्टर को अकेला पाकर पकड़ लिया। हरिराम मीणा नशे में था और वह उससे जोर जबरदस्ती करने लगा।

Trending Videos
लेडी कंडक्टर की आवाज सुनकर पहुंचे लोग तब तक...
आरोपी की शिकायत करने पहुंची पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
इस पर महिला चिल्लाने लगी और उसकी आवाज सुनकर चार-पांच ड्राइवर और कंडक्टर वहां आए । उन्होंने महिला को आरोपी से छुड़वाया। इसके बाद मौका पाकर आरोपी ड्राइवर वहां से भाग गया।
पीड़िता का कहना है कि यह घटना दो दिन पहले की है, लेकिन उसके बाद दो दिन तक कार्यालय में अवकाश होने से वह इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दे पाई। पीड़िता ने आज इस मामले में महिला थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही रोडवेज के उच्च अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।