{"_id":"5a1eb6704f1c1ba12d8b57f8","slug":"dgp-ajit-singh-will-be-retired-tomorrow-galhotra-will-be-the-new-dgp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजीत सिंह कल होंगे सेवानिवृत्त, गल्होत्रा होंगे नए DGP! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजीत सिंह कल होंगे सेवानिवृत्त, गल्होत्रा होंगे नए DGP!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह शेखावत
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सरकार के लिए कई बार संकट मोचक बने पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह शेखावत कल सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही नए मुखिया के नामों पर चर्चाएं गरमा गई है।
पिछले डीजीपी मनोज भट्ट के 31 जुलाई को रिटायर होने के बाद तेज तर्रार आईपीएस आॅफिसर अजीत सिंह शेखावत को राज्य सरकार ने डीजीपी की गद्दी पर बैठाया था। उनका कार्यकाल सिर्फ चार माह का रहा। ऐसे में उनके एक्सटेंशन के भी कयास लगाए गए, लेकिन सरकार ने पुलिस को नया मुखिया देने का तय कर लिया है।
पीएचक्यू की ओर से राजस्थान पुलिस अकादमी में कल सुबह 8 बजे आयोजित सेरेमोनीयल परेड एवं पुलिस मुख्यालय में 4:30 बजे विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। आरपीए में आयोजित समारोह में सेरेमोनियल परेड के बाद 35 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों तथा सीआईडी क्राइम ब्रांच के 2 श्वानों को प्रशस्ति पत्र व प्रशस्ति रोल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

नए डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे ओपी गल्होत्रा का नाम
डीजीपी अजीत सिंह, इनसेट में ओपी गल्होत्रा
- फोटो : Amar Ujala
डीजीपी बनने के ठीक पहले गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद नागौर में बिगड़े हालात पर नियंत्रण रखने के लिए भी डीजी अजीत सिंह को भेजा था। जहां उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। वह भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 1982 बैच के अधिकारी है तथा राज्य के कई जिलों में अहम पदों पर पदस्थापित रहे।
वहीं, अब नए डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे सीनियर आईपीएस ओपी गल्होत्रा का नाम चर्चाओं में है और माना जा रहा है कि गल्होत्रा का डीजीपी बनना तय है। 1985 बैच के आईपीएस ओपी गल्होत्रा करीब एक साल पहले दिल्ली से यहां लौटे थे। आरएसी के एडीजी के पद पर है। वह सात साल तक सीबीआई में ज्वाइंट सेक्रेट्री भी रहे है।
इससे पहले भी वह सीबीआई में रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार के दौरान वह जयपुर रेंज प्रथम और जयपुर रेंज द्वितीय में आईजी रहे थे। इससे माना जा रहा है कि गल्होत्रा के नाम पर डीजीपी की मुहर लग सकती है। इसके अलावा सीनियर डीजी नवदीप सिंह और एडीजी सुनील कुमार मल्होत्रा भी इस दौड़ में माने जा रहे है।