{"_id":"590dc11a4f1c1b966b44163a","slug":"death-of-electrician-due-to-current-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत ने उसे छुट्टियों में भी बुला लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत ने उसे छुट्टियों में भी बुला लिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर डिस्कॉम के एक कर्मचारी की शनिवार दोपहर में ओलम्पिक टावर के नजदीक ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट से मौत हो गई। इसी महीने उसके घर शादी होना बताया जा रहा है। वह छुट्टी पर गया हुआ था, मगर काम का लोड बताकर उसे फिर से बुलाया गया।
दौसा जिले के लालसोट का रहने वाला 30 वर्षीय भरतलाल पुत्र जमनालाल मीणा जोधपुर डिस्कॉम में तकनीकी कर्मचारी पद पर कार्यरत था। उसके घर में साले की शादी है। जिस कारण उसने 1 मई से 18 मई की बीच अवकाश ले रखा था, लेकिन वर्कलोड बताकर उसे फिर से बुला लिया गया। शनिवार दोपहर में वह शहर में ओलम्पिक टावर के पास में ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा और नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन—फानन में लोग उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही डिस्कॉम के अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। भामस के लवजीत सिंह ने आरोप लगाया कि डिस्कॉम की तरफ से कर्मचारियों की सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए जाने से लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले एक माह में यह छठीं घटना हुई है।