फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dealing in 20 thousand for embryonic gender tests, caught zodiac doctor

भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए 20 हजार में सौदा, पकड़ा गया झोलाछाप डॉक्टर 

Wed, 26 Jul 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 26 Jul 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
Dealing in 20 thousand for embryonic gender tests, caught zodiac doctor
operation pcpndt - फोटो : File photo
महज 20 हजार रुपए में सौदा कर गैरकानूनी तरीके से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर को पीसीपीएनडीटी सेल की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल की यह 19 वीं इंटरस्टेट कार्रवाई है। जिसमें टीम ने मध्यप्रदेश के गुना जिले में कार्रवाई कर विकासनगर निवासी आरोपी  डॉक्टर इरशाद को गिरफ्तार किया। राज्य समुचित प्राधिकारी के अध्यक्ष एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


झोलाछाप चिकित्सक इरशाद द्वारा मध्यप्रदेश के गुना जिले में सीमावर्ती बारां व झालावाड़ जिले की गर्भवती महिलाओं की गर्भस्थ शिशु की लिंग परीक्षण एवं गर्भपात करवाया जा रहा था। इसकी शिकायतें मिलने पर उसे पकड़ने के लिए डिकॉय आॅपरेशन टीम गठित कर एमपी भेजा। जहां कल शाम को आरोपी इरशाद को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक गर्भवती महिला और सहयोगी को बोगस ग्राहक बनाकर झोलाछाप चिकित्सक आरोपी इरशाद के निजी क्लिनिक पर भेजा गया। उसने भ्रुण लिंग जांच के लिए 20 हजार में सौदा किया। इसके बाद गर्भवती महिला को गुना में ही स्थित कंचन मेडिकेयर एंड रिसर्च सेंटर पर सोनोग्राफी करवाने भेजा और सोनोग्राफी करवाने के बाद वापिस अपने क्लिनिक पर बुलाया। 

 

20 हजार रुपए के नोट बरामद

Dealing in 20 thousand for embryonic gender tests, caught zodiac doctor
चिकित्सक - फोटो : Demo pic
नवीन जैन के मुताबिक सोनोग्राफी सेन्टर के चिकित्सक द्वारा बोगस ग्राहक की सामान्य सोनोग्राफी कर सोनोग्राफी रिपोर्ट गर्भवती महिला को दे दी गयी। इसके बाद झोलाछाप इरशाद अपनी क्लिनिक पर गर्भवती महिला को भ्रूण लिंग के बारे में जानकारी देने लगा। 

ईशारा मिलते ही राज्य पीसीपीएनडीटी टीम ने दलाल झोलाछाप चिकित्सक इरशाद के कब्जे से हूबहू नम्बरी राशि जब्त कर 20 हजार रुपए  के नोट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दलाल से डिकाॅय टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ के बाद बताया कि गर्भवती महिला की सामान्य सोनोग्राफी करवाकर स्वयं मनगढंत रूप से लिंग सूचना देना पाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed