{"_id":"591ec8a74f1c1b8523f22adc","slug":"dead-body-found-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पांच दिन पुराना शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पांच दिन पुराना शव मिलने से सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के रामगंजमण्डी इलाके में महिला का पांच दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार, रामगंजमण्डी थाना इलाके के मोड़क क्षेत्र के कुकड़ा खान गांव में शुक्रवार को खेत में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि शव करीब पांच दिन पुराना है। अभी महिला की शिनाख्तगी का कोई दस्तावेज या अन्य जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। हालांकि, शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। आसपास के इलाके में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। साथ ही, अन्य पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी का डाटा भी खंगाला जा रहा है।