फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dausa rajasthan Disputed post on the whatsup against the mla five group admin in custody

व्हाट्सएप ग्रुप के पांच एडमिन पकड़े, इस विधायक के खिलाफ की थीं विवादित पोस्ट

Fri, 29 Dec 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 29 Dec 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
 Dausa rajasthan Disputed post on the whatsup against the mla five group admin in custody
सोशल मीडिया - फोटो : demo
व्हाट्सएप ग्रुप पर विवादित पोस्ट शेयर करना या उस पर विवादित टिप्पणियां करना आपको भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन



ऐसा ही एक मामला राजस्थान के दौसा जिले से सामने आया है, जहां पानी की किल्लत को लेकर एक विधायक के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किए जा रहे पोस्टर ने ग्रुप एडमिन को परेशानी में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार दौसा जिले में इन दिनों कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में बांदीकुई की विधायक अलका गुर्जर के पोस्टर वायरल हो रहे थे, जिसमें लिखा था कि विधायक की तलाश। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर विधायक अलका गुर्जर और उनके समर्थक नाराज हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक की ओर से बीजेपी नेता सुरेंद्र तिवारी ने बांदीकुई पुलिस थाने पहुंच कर पांच अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों में चार बीजेपी के और एक कांग्रेस का कार्यकर्ता

 Dausa rajasthan Disputed post on the whatsup against the mla five group admin in custody
व्हाट्स एप - फोटो : SOCIAL MEDIA
शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच अलग-अलग ए​डमिन के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों में चार बीजेपी और एक कांग्रेस का कार्यकर्ता है। सूचना मिलने पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। इसके बाद माफी मांगने के बाद राजीनामा होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

सामने आया कि ये पोस्टर करीब दो साल पहले पुराने थे। दौसा जिले की बसवा तहसील में पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई थी। तब जन संघर्ष समिति बसवा के सौजन्य से बांदीकुई विधायक अलका गुर्जर की तलाश के नाम से पोस्टर छपवाकर इलाके में चस्पा करवा दिए। इससे यह पोस्टर सुर्खियों में आए थे।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दौसा के बांदीकुई में पेयजल किल्लत बनी हुई है। इस पर कुछ लोगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर दो साल पुराना विधायक के लापता का पोस्टर इमेज फिर से शेयर कर दी। शेयर पोस्ट में यह भी लिखा कि इस पोस्टर से बसवा में पेयजल किल्लत दूर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed