{"_id":"5a6b26584f1c1b91268b680a","slug":"criminal-arrested-in-planing-to-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यवसायी पर फायरिंग के इरादे से आया था ये बदमाश, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा व्यवसायी पर फायरिंग के इरादे से आया था ये बदमाश, पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 Jan 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी पर फायरिंग की योजना बनाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने योजना बनाना कबूल किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर 2017 को आरआर ज्वैलर्स के संचालक व उसके बेटे को मारने के इरादे से कुछ बदमाश आए थे। जिन्हें पुलिस की टीम ने दबोच लिया था वहीं कुछ फरार हो गए थे। मामले की तफ्तीश में सामने आया कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा ने सर्राफा व्यवसायी से फिरौती मांगी थी, जो उसने देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए हिस्ट्रीशीटर मीणा ने बदमाशों के जरिए फायरिंग की योजना बनाई थी।
थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लम्बे समय से फरार चल रहे गड्ढी मालियान निवासी भोलू उर्फ भोलेश्वर माली के घर आने की जानकारी मिली। इस पर आरोपी भोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी भोलू ने योजना बनाने की बात कबूली की है। आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है।