{"_id":"590c7bee4f1c1b74014431f6","slug":"crime-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साहब, बहु तीन महीने से घर नहीं लौटी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी साहब, बहु तीन महीने से घर नहीं लौटी...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 May 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में एक व्यक्ति के जरिये बेटे की शादी करवाना बूढ़ी मां को भारी पड़ गया है। स्थिति यह है कि शादी के बाद बहु जेवरात लेकर चली गई और तीन महीने बाद भी घर नहीं लौटी है। बूढ़ी मां ने एसपी साहब से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
दरअसल, आबूरोड़ के रहने वाले धर्मेन्द्र की शादी अजय नगर निवासी नरेन्द्र सिंह राजपूत ने करवाई थी। धर्मेन्द्र ने बताया कि शादी से पहले नरेन्द्र ने शारदा को अच्छी लड़की बताते हुए उसकी शादी करवा दी। इस दौरान उसने बताया कि शारदा के कोई रिश्तेदार भी नहीं है। ऐसे में उसको भी सहारा मिल जाएगा और मेरी बूढ़ी मां रेशमा को भी। इसके बाद मां के राजी होने पर दोनों की शादी आबूरोड़ इलाके में ही संपन्न हुई, जिसमें नरेन्द्र भी शामिल हुआ। धर्मेन्द्र की मां के अनुसार बेटे की शादी के 13 दिन बाद नरेन्द्र उनके घर आया और बहु शारदा को साथ ले गया।
इसके बाद से ही बहु शारदा घर नहीं लौटी है। इससे परेशान होकर बूढ़ी मां और बेटे ने एसपी साहब से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मां—बेटे ने एसपी साहब से कहा कि जब हम नरेन्द्र से शारदा को वापस भिजवाने की बात कहते हैं तो वह टालमटोल करता है। साथ ही, रसूख की धौंस दिखाकर उन्हें धमकाता है। ऐसे में उनकी क्या गलती है। दोनों मां—बेटों की बात सुनकर एसपी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।