{"_id":"595e47c14f1c1bb52f8b46e8","slug":"crime-gang-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्म की दुनिया में इन्होंने बनाए 100, जानिए कैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुर्म की दुनिया में इन्होंने बनाए 100, जानिए कैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Jul 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के कोतवाली थाना पुलिस ने संभागभर में नकबजनी, चैन स्नेचिंग, वाहन चोरी सहित अन्य वारदात अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने सौ से अधिक वारदात कबूली हैं। वहीं गिरोह के कब्जे से चोरी की बाइक और कार भी बरामद की गई है।
उत्तर वृताधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि बढ़ती वारदात को लेकर कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने बदमाशों का पीछा कर उनके पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई। इसके बाद गिरोह के सरगना फिरोज और उसके 7 साथियों को गिरफ्तार किया। गिरोह चैन स्नेचिंग, वाहन चोरी, पर्स लूट, नकबजनी सहित अन्य वारदात को अंजाम देता था। गिरोह से चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।
कबाड़ी के गोदाम से एक मारूति कार, 16 बाइक व कटे हुए चैसिस जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने शहर के लगभग सभी थानों में वारदात अंजाम दी है। सभी आरेापियों को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।