{"_id":"59997a774f1c1beb438b464e","slug":"creating-illegal-arms-in-the-village-of-rajasthan-in-police-raid-two-accused-arrest-at-karoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री , छापा मारा तो हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री , छापा मारा तो हुआ खुलासा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के नजदीक जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा।
राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर तहसील के बिरहटी गांव के आसपास अवैध हथियारों की खरीद—फरोख्त की सूचन मिल रही थी। इसके चलते आज तड़के पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर आज कारखाने में छापा मारा। एसपी करौली अनिल कयाल ने बताया कि यह कार्रवाई मासलपुर थानाप्रभारी गजानंद जाट के नेतृत्व में की गई। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारखाना चला रहे आरोपी प्रहलाद जाटव तथा हरिओम जाटव को गिरफ्तार कर लिया। वे बिरहटी गांव के रहने वाले है। जबकि अन्य आरोपी वहां से मौका पाकर भाग निकले।
एसपी के मुताबिक गिरफ्तार प्रहलाद जाटव के कब्जे से चार जिन्दा कारतूस एवं हरिओम से एक देसीकट्टा, एक जिन्दा कारतूस जब्त किया है। इसके अलावा कारखाने में दबिश देकर वहां हथियार बनाने में उपयोगी दो लोहे की मशीन, दो गीरा, प्लास, पेचकस, ड्रिल मशीन, छह रिंच पाना, सात बार्सले, 15 स्प्रिंग मैग्जीन की दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैग्जीन, खाली खोका, 11 रेती, एक बसूला, 19 फनर समेत अन्य उपकरण जब्त किए है।