फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   child abuse case in jaipur, accused make a porn video and send whatsup

नाबालिगों ने मंदबुद्धि बालक से किया सामूहिक कुकर्म, वीडियो किया वायरल

Tue, 02 May 2017 04:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 02 May 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
child abuse case in jaipur, accused make a porn video and send whatsup
child abuse - फोटो : Demo pic
जयपुर के सांगानेर इलाके में दो बाल अपचारियों द्वारा एक नाबालिग  से सामूहिक कुकर्म कर उसका अश्लील मोबाइल वीडियो बनाने और फिर व्हाट्सअप मैंसेजर पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात का पता चलने पर बच्चे के पिता ने सांगानेर थाने में पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस में नामजद दोनों  बाल अपचारियों को पकड़ लिया। उन्हें पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इनकी उम्र करीब 16 साल है। मामले की पड़ताल सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश को सौंपी गई है।  पुलिस ने बताया कि करीब 13 वर्षीय पीड़ित बालक अपने परिवार के साथ सांगानेर में रहता है। पीड़ित बच्चे के माता पिता मजदूरी करते हैं। वह बच्चा थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। दो दिन पहले बच्चा घर पर अकेला था। उसके माता पिता काम पर चले गए। पीछे से मोहल्ले के पास रहने वाले दोनों बालअपचारियों ने उस बच्चे को बाजार से कुछ खिलाकर लाने का बहाना किया और अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद सूनसान जगह पर एक दीवार की आड़ में दोनों ने पीड़ित बालक से अप्राकृतिक यौन शोषण किया। फिर बारी बारी से अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को धमका दिया और उसे छोड़कर घर चले गए। घटना के बाद बच्चे ने रोते हुए परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन सांगानेर थाने पहुंचे।  इसके बाद पुलिस ने तत्काल पड़ताल शुरु कर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed