{"_id":"593808254f1c1b821c9c95dd","slug":"chain-snacher-arrested-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर पर निकली महिलाओं को बनाता था निशाना, जानिए क्यों ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर पर निकली महिलाओं को बनाता था निशाना, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा शहर में राह चलती महिलाओं से लूट की वारदात करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिलाओं की चेन और पर्स लूटने की घटनाओं को अंजाम देता था।
नयापुरा पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पीयूष सुमन और उसके दो नाबालिग साथियों को धर दबोचा। कोटड़ी इलाके के रहने वाला पीयूष सुमन शातिर अपराधी है जिसने दो नाबालिग बच्चों को अपने साथ लिया और शहर में पर्स और चेन लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। पीयूष दोनों नााबलिगों से सैर सपाटे वाली जगहों की रैकी करवाता और फिर खुद वारदात को अंजाम देता। शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमन भोमिया ने बताया कि हाल ही में तीनों ने मिलकर सेवन वंडर्स पार्क के पास से अनिल शर्मा और उनकी पत्नी का बैग छीना था। बैग में तीन हजार रुपए, एक मोबाइल, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। जिसके बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी।अब पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी हुई है।