{"_id":"58e1162e4f1c1b4a3e5b42f0","slug":"chain-snacher-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस की चेन तोड़ने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएएस की चेन तोड़ने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचर दीपक
- फोटो : amar ujala
अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने महिला अधिकारी के गले से चेन तोड़ने वाले को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। चेन स्नेचर बावरी गिरोह का सरगना है।
क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि चेन स्नैचर दीपक बावरिया उत्तरप्रदेश के शामली का रहने वाला है। दीपक ने देशभर में कई जगह चेन तोड़ने की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है। यह बावरी गिरोह का मुख्य सरगना है। इस गिरोह ने ही 18 मार्च की सुबह आईएएस स्नेहलता पंवार के गले से सोने की चेन तोड़ी थी। गिल ने बताया कि गिरोह यूपी से मोटरसाइकिल पर ही चलता है। जहां भी मौका लगा झपट्टा मारते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। वारदात करने के बाद कुछ दिन उस क्षेत्र में नहीं जाते। इसके बाद दूसरे शहर को अपना निशाना बनाते हैं।