{"_id":"59bb821b4f1c1b99688b4ac9","slug":"case-of-making-arms-license-in-backdate-ats-lashes-late-night-guerrilla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैकडेट में हथियार लाइसेंस बनाने का मामला, एटीएस ने देर रात की छापामारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैकडेट में हथियार लाइसेंस बनाने का मामला, एटीएस ने देर रात की छापामारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
हथियार
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटी रकम लेकर रसूखदार लोगों के जम्मू-कश्मीर के स्थानीय पते के आधार पर लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के भंडाफोड़ होने के बाद एटीएस की कार्रवाई जारी है। मामले में एटीएस गिरफ्त में आए पांच आरोपियों से ज्यों-ज्यों पूछताछ कर रही है। वैसे ही कई अहम खुलासे हो रहे हैं।
कुछ अहम तथ्यों के आधार पर एटीएस ने राजस्थान के कुछ जिलों की स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ समेत लगभग सात जिलों में एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान अवैध हथियार और कुछ हथियारों के लाइसेंस भी बरामद भी किए गए है।
लेकिन इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया। ज्ञातव्य है कि एटीएस को चार माह पहले बैकडेट में हथियारों के लाइसेंस बनाकर बेचने के मामले में शिकायत मिली थी।

लाइसेंस बनाकर वसूल रहे थे दो से तीन लाख
अवैध हथियार
- फोटो : SELF
शिकायत के बाद अजमेर में हथियारों की दुकान चलाने वाले जुबेर खां, नसीराबाद से गणपत सिंह, अबोहर पंजाब से विशाल और जम्मू कश्मीर से राहुल समेत पांच जनों को गिरफ्तार किया था। करीब 400 से ज्यादा आम्र्स लाइसेंस व हथियार बरामद किए थे। ये लोग हथियार खरीदने वाले प्रतिष्ठित लोगों को बैकडेट में हथियारों के लाइसेंस बनाकर करीब दो से तीन लाख रुपए वसूल कर रहे थे।
गैंग के जुबेर खां, गणपत और विशाल फिलहाल 10 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे है। मामले में पुलिस ने करीब 60 से ज्यादा लोगों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह कार्रवाई एडीजी एटीएस उमेश मिश्रा व आईजी बीजू जार्ज जोजफ के निर्देशन में एसपी विकास कुमार व एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीम ने की।