{"_id":"5a1820d64f1c1bc9678bdc2e","slug":"cannon-chor-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की तोप चुराने के बाद उसे बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की तोप चुराने के बाद उसे बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर जिले के सरवाड थाना पुलिस ने बेशकीमती तोप चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सरवाड़ थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव के किले से जून माह में बदमाश वर्षों पुरानी बेशकीमती तोप चुरा ले गए थे। इसका मुकदमा भी थाने में दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिसकर्मियों ने एंटीक सामान खरीदने वाले कबाड़ियों से खरीददार बनकर कई बार मुलाकात की। साथ ही, अपराधियों पर भी नजर रखना भी शुरू किया। इस पर सामने आया कि जिन लोगों ने तोप चुराई थी वे इसे एंटीक मार्केट में बेचने का प्रयास कर रहे हैं।
बदमाशों ने तोप की कीमत पांच करोड़ लगाई, लेकिन कबाड़ियों ने तीन करोड़ से अधिक नहीं देने की बात कही। ऐसे में चोरी करने वाले आरोपियों को दबोच कर जब पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कबूल की। एसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शोयला निवासी रामस्वरुप जाट, कजोड खाती, फतेहगढ़ निवासी जगदीश, घांसी रैगर, रामसिंह बारी, केरिया निवासी श्योराज जाट और डबरैला निवासी भैरुसिंह हैं।