{"_id":"598712814f1c1b8d598b48e8","slug":"bus-filled-with-passenger-the-death-of-a-female-passenger-quite-a-few-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलट गई और मच गया कोहराम, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस पलट गई और मच गया कोहराम, एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से भरी बस बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
यह हादसा राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में जैतसर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक बस रामसिंहपुर से श्रीगंगानगर की तरफ जा रही थी। करीब साढ़े आठ बजे बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इससे बस में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। दर्जनभर से अधिक अन्य यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें एक युवती पूनम की हालात गंभीर बताई जा रही है। इसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज डाबला के हॉस्पिटल में चल रहा है। दुर्घटना के कारण रायसिंहनगर-जैतसर सड़क मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मृतका के शव को शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम के लिए जैतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।