फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Boleiro with GPS system, it was heavily loaded for vicious bads, accused arrest

बोलेरो में लगा था जीपीएस, शातिर बदमाशों के लिए भारी पड़ी यह नादानी

Mon, 13 Nov 2017 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 13 Nov 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Boleiro with GPS system, it was heavily loaded for vicious bads, accused arrest
Mobile GPS - फोटो : Demo pic
एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो को मौका पाकर दो शातिर बदमाश लॉक तोड़ चुराकर भाग निकले। लेकिन इस गाड़ी में जीपीएस माइक्रो चीप लगी थी। इस बात का अहसास शायद इन बदमाशों को नहीं था। इस पर उनकी चालाकी काम नहीं आई और वारदात के दो दिनों के भीतर ही पुलिस ने जीपीएस सिस्टम में मिली लोकेशन के आधार पर बोलेरो मालिक की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके का। थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र उर्फ बंसल निवासी अण्डनकापुरा, करौली और भरतपुर का रहने वाला श्याम सिंह है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास, वाहन चोरी अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। देवेन्द्र कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा है। थानाप्रभारी जैमन के मुताबिक दो दिन पहले श्याम नगर में रहने वाले प्रशांत गर्ग की बोलेरो को चुराकर ले गए। इस बोलेरो में जीपीएस लगा था। अगले दिन बोलेरो मालिक प्रशांत को बोलेरो गायब नजर आई।
विज्ञापन

 

बदमाशों को गाड़ी में जीपीएस लगा होने का पता चला तब तक....

Boleiro with GPS system, it was heavily loaded for vicious bads, accused arrest
भारतीय जीपीएस - फोटो : SELF
संदेह होने पर उन्होंने मोबाइल पर गाड़ी की लोकेशन चैक की तब बोलेरो शहर से बाहर होने का पता चला। प्रशांंत ने तत्काल श्याम नगर थानाप्रभारी को सूचना दी। इससे पुलिस लोकेशन को ट्रेक करते हुए करौली तक जा पहुंची।

दूसरी तरफ, बदमाशों को गाड़ी में जीपीएस लगा होने का पता चला तब तक पुलिस नजदीक आ गई। लेकिन बदमाशों ने जीपीएस को हटाकर फेंक दिया। तब भी पुलिस ने अंतिम लोकेशन पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जयपुर ले आई। उन्हें आज रिमांड पर लिया गया। 

इसी तरह, श्यामनगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शनिवार रात को अवैध हथियार लेकर घूमने के आरोप में मुरलीपुरा निवासी नवीन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से एक दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed