फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Body trade in the garb of spas, six arrested including foreign women

स्पा की आड़ में देह व्यापार, विदेशी युवती समेत छह गिरफ्तार 

Fri, 14 Jul 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 14 Jul 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Body trade in the garb of spas, six arrested including foreign women
body massage - फोटो : Demo pic
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ कर पुलिस ने विदेशी युवती सहित चार युवतियों को पकड़ा है। पुलिस को मौके से विदेशी मुद्रा भी मिली है।
विज्ञापन



डीसीपी अशोक गुप्ता ने बताया कि देर रात वैशाली नगर इलाके के गौतम मार्ग पर जे स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी। इस पर प्रशिक्षु आरपीएस डाॅ.संध्या के निर्देशन में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर बोगस ग्राहक भेजकर शिकायत की जांच करवाई। फिर सौदा तय होने के बाद पुलिस टीम ने देर रात दबिश दी। 
विज्ञापन


पुलिस को अनुसार छह युवतियों के अलावा स्पा सेंटर से ग्राहक सुरेन्द्र व संचालक एटसीनियो किन्से को भी माैके से गिरफ्तार किया गया। अवैध धंधे में लिप्त एक युवती भूटान की बतार्इ जा रही है। उसके कब्जे से भूटान, नेपाल, अमरीका की करेंसी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्व भारत से देह व्यापार के लिए लार्इ गईं थी ये लड़कियां

Body trade in the garb of spas, six arrested including foreign women
body massage - फोटो : Demo pic
स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई में पकड़ी गई लड़कियां उत्तर-पूर्व भारत से लाई गई थीं। इन युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में गिरोह लंबे समय से वेश्यावृत्ति में लिप्त था। इनमें पकड़ी गई एक युवती पहले भी पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुकी है।

इससे पहले भी वैशाली नगर थाना पुलिस ने पिछले गुरुवार को आम्रपाली सर्किल स्थित काॅपर स्पा पर छापा मारा था। जहां से चार महिलाआें सहित सात को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 8 मोबाइल भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed