फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   body of the gangster is lying in the Morchry on the second day

गैंगस्टर का शव दूसरे दिन भी पड़ा रहा मोर्चरी में, परिजन अड़े, गृहमंत्री करते रहे अपील

Mon, 26 Jun 2017 08:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
body of the gangster is lying in the Morchry  on the second day
रतनगढ़ अस्पताल के बाहर भीड़
गैंगस्टर आनंदपाल का शव दूसरे दिन भी रतनगढ़ मोर्चरी में पड़ा रहा। परिजन आनन्दपाल के एनकाउंटर की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आनंदपाल के परिजनों को समझाने में दिनभर जुटे रहे, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में रावणा राजपूत समाज और गांव वालों को बेमियादी धरना जारी है। वहां भारी सुरक्षा बल तैनात है। परिजन, ग्रामीण और समाज के लोग मांग कर रहे है कि आनंदपाल की मौत की जांच सीबीआई से कराई जा और जेल में बंद उसके दो भाइयों देवेंद्र पाल और रुपेंद्र पाल को अंतिम संस्कार में भाग लेने की छूट दी जाए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आनंदपाल को घेरकर गोलियों से छलनी किया है। उसे सरेंडर करने का कोई मौका नहीं दिया। गौरतलब है कि आनंदपाल का एनकाउंटर शनिवार को पुलिस ने चुरू जिले के मालासर में किया था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपने के लिए समझाइश की जा रही है। अब मंगलवार को उसके अंतिम संस्कार की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को बयान देकर शव का दाह संस्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरने के बाद शव का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। हम भी पूरा सम्मान करते हैं और हम चाहते हैं कि घर वाले शव को लें और रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed