{"_id":"58e3a1274f1c1b41485b3fff","slug":"body-lying-dead-6-hours-50-meters-away-from-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री पुलिस! थाने से 50 मीटर दूर 6 घंटे तक पड़ा रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाह री पुलिस! थाने से 50 मीटर दूर 6 घंटे तक पड़ा रहा शव
डिजिटल टीम जयपुर
Updated Tue, 04 Apr 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कितनी सतर्क रहती है इसका उदाहरण अजमेर में मंगलवार को देखने को मिला। यहां थाने से मात्र 50 मीटर दूर शव 6 घंटे तक पड़ा रहा, लेकिन पुलिस लापरवाह बनी रही।
जानकारी के अनुसार क्लाॅक टावर थाना क्षेत्र के बोहरा मस्जिद के पास मंगलवार सुबह दस बजे से एक शव लावारिस अवस्था में पड़ा रहा। इसके बावजूद पास ही स्थित थाना पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं बरती। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि शाम 4 बजे तक भी जब पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी तो उन्होंने मीडिया को इस बारे में बताया। इसके बाद जैसे ही टीवी पर इस सम्बंध में खबर चली तो पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को शव को कब्जे में लेकर जांच करने के आदेश दिए।
तब जाकर सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचा और शव को जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह शव यहां फेंका गया या अन्य किसी कारण से इस व्यक्ति की यहां मौत हुई।