फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   blind murder case opened in alwar

रिश्तों का कत्ल : दादा ने बेटे के साथ मिलकर अपनी पोती को दी मौत

Sun, 16 Jul 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 16 Jul 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
blind murder case opened in alwar
गिरफ्त में बच्ची का दादा - फोटो : amar ujala
बच्ची, जिसे बाप के प्यार की छांव में रहना था और दादा के दुलार से खेलना था, वह इन रिश्तों के लिए ही बोझ बन गई थी। बाप और दादा को शर्म महसूस होने लगी। फिर तो उन्होंने रिश्तों का ही कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


मामला अलवर की सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस ने वर्ष 2012 में बाला किला में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आज मृतक बालिका धोली के दादा को गिरफ्तार किया है। चौदह वर्षीय मृतका के दादा ने अपने ही पुत्र के साथ मिलकर सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर अपनी ही पोती की गला घोटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में सदर थाना क्षेत्र स्थित बाला किला के जयपोल से 1 किलोमीटर पहले एक बच्ची की लाश पड़ी मिली थी। जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार पुलिस द्वारा ही किया गया। इसके 5 साल बाद सदर थाना पुलिस ने आज जांच पड़ताल के बाद मृतका की हत्या के मामले में उसके दादा ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया। मृतका की ताई सुनीता चौधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि धोली के पिता राजेश और उसके दादा ईश्वर सिंह अपनी पुत्री को नहीं चाहते थे। उसके मंदबुद्धि होने पर अपने आप को कोसते थे और अंतिम बार उन्होंने धोली को उसके दादा के साथ जाते हुए देखा था। इस पर सदर थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। दादा ने बालिका का गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है। पुलिस मृतका के पिता राजेश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed