फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   blind murder case open in jaipur, women and her known man arrest

प्रेमी का लड़की से रिश्ता गुजरा नागवार, दूसरे प्रेमी से करवाया कत्ल 

Mon, 13 Nov 2017 09:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 13 Nov 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
blind murder case open in jaipur, women and her known man arrest
हत्या कर बोरे में बंदकर फेंकी लाश - फोटो : Vishnu Sharma
लिव इन में रह रहे प्रेमी का किसी और युवती से संबंंध एक महिला को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की बेरहमी से हत्या करवा दी। 
विज्ञापन


कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हत्या के बाद प्रेमी की लाश को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर एक निर्माणाधीन मकान में डलवा दी। पुलिस ने इस मर्डर का कुछ घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमिका और दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके का। डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सरस्वती निवासी गोपालगंज, बिहार की है और आरोपी भंवर सिंह उर्फ भंवरलाल रोहिला उम्र 28 साल निवासी गांव बेरास, लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर का है। इन दिनों बैनाड़ पुलिया के नीचे खानाबदोश रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात एक बजे बुलाया दूसरे प्रेमी को

blind murder case open in jaipur, women and her known man arrest
गिरफ्तार महिला और दूसरा प्रेमी - फोटो : Vishnu Sharma
आरोपी सरस्वती की शादी करीब 15 साल पहले बिहार में रमेश राम से हुई थी। करीब 4 साल पहले वह पति व दोनों बच्चों को छोड़कर हत्या के शिकार और अपने प्रेमी बाल गोविंद के साथ भाग आई थी। बालगोविंद भी बरौली, जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला था।

कुछ समय रेवाड़ी और लुधियाना में रहने के बाद वे दोनों जयपुर आ गए और शंकर विहार विस्तार, मुरलीपुरा में रहने लगे। सरस्वती ने पूछताछ में बताया कि पिछले कुछ दिनों से बालगोविंद का किसी दूसरी युवती से संबंध बन गया था। वह उससे अक्सर मोबाइल पर बातें करता था और उसके साथ भागने की ​योजना बना रहा था। 

सरस्वती ने एतराज जताया तो उसका बालगोविंद से झगड़ा होने लगा। 9 नवंबर को भी उनके बीच झगड़ा हुआ। उस दिन बालगोविंद अपने दो साथियों के साथ शराब पीकर सो गया। तब सरस्वती भी रात 1 बजे अपने दूसरे प्रेमी भंवर सिंह को बुला लाई। उनके बीच पिछले 6 माह से संबंध थे।

कुल्हाड़ी से की सोते हुए पहले प्रेमी की हत्या

blind murder case open in jaipur, women and her known man arrest
कुल्हाड़ी से प्रेमी बालगोविंद की हत्या - फोटो : Vishnu Sharma
सरस्वती ने भंवर सिंह की मदद से घर में रखी कुल्हाड़ी से पहले प्रेमी बालगोविंद की हत्या करवा दी और फिर लाश को प्लास्टिक के कट्टे में ठूंस दिया। दोनों ने मिलकर प्लाॅट में दीवार के सहारे कट्टे को रखकर लकड़ी की बल्लियों के बीच छिपा दिया। 

दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वारदात के खुलासे के लिए एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में मुरलीपुरा थानाप्रभारी नवीन खंडेलवाल, सब इंस्पेक्टर सवाई सिंह, संदीप कुमार, हैड कांस्टेबल डालचन्द, कांस्टेबल गोविंद, अमित सिंह, प्रकाश, होशियार, मालीराम, बलराम, अमित, अजेन्द्र सिंह व संजय शर्मा की टीम गठित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed