{"_id":"5a75c4bc4f1c1ba5268b80ee","slug":"blade-attack-at-girl-in-market-in-sikar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार आई युवती पर ब्लेड से हमला कर भागने लगा युवक, फिर निकला ये मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार आई युवती पर ब्लेड से हमला कर भागने लगा युवक, फिर निकला ये मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर जिला मुख्यालय पर आज सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया। यहां कथित प्रेम में पागल युवक ने पहले तो युवती पर ब्लेड से वार कर दिया और भागने लगा। इसके बाद यहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर धुनाई कर दी। इससे घबराए युवक ने ब्लेड से खुद के गले पर ब्लेड से कट लगा लिया। घायल युवक-युवती को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार सीकर निवासी युवती शनिवार दोपहर खरीददारी करने बाजार आई थी। वह सालासर बस स्टैंड पर सब्जी खरीद रही थी। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ इलाके के दीनवा जाटान निवासी सोनू उर्फ सोहनलाल अचानक वहां आया और ब्लेड से युवती पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। इससे घबराए युवक ने ब्लेड से खुद के गले पर वार कर दिया।ऐसे में आनन-फानन में लोगों ने युवक और युवती को एसके अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच कर रही है।