फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP councilor arrested in betting, two red-lighted raid and 22 mobile in rajasthan

BJP का ये पार्षद लगा रहा था दांव, छापे में मिली दो लालबत्ती और 22 मोबाइल

Fri, 25 Aug 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 25 Aug 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor arrested in betting, two red-lighted raid and 22 mobile in rajasthan
सट्टा बाजार - फोटो : Demo pic
बीजेपी का एक पार्षद एक्सपोज हो गया। ये पार्षद अपने घर में सट्टे के जरिये दांव लगा रहा था। जिस पर मुखबिर से सूचना मिलते ही यहां छापामारी की गई। पुलिस ने पार्षद और दो अन्य सटोरियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का। जहां पुलिस ने पार्षद के घर से दो लालबत्ती, हुक्‍के, 22 मोबाइल सेट, 3 एलईडी टीवी, कम्‍प्यूटर और करोडों रुपयों के सट्टे का हिसाब भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नवीन सभनानी भीलवाड़ा नगर परिषद में भाजपा का वार्ड पार्षद है।इसके अलावा अन्य दो आरोपी दीपक व लक्ष्‍मण है। भारत श्रीलंका एक दिवसीय मैच के दौरान भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने इलाके में सटोरियों पर निगरानी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुकियों में मची खलबली

BJP councilor arrested in betting, two red-lighted raid and 22 mobile in rajasthan
सांकेतिक चित्र
इस पर सीओ सिटी राजेन्‍द्र त्‍यागी के निर्देशन में भीमगंज थाना प्रभारी राकेश वर्मा व कार्यवाहक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी गजराज सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने कल रात को रेलवे स्‍टेशन के पास नाथ‍द्वारा सराय में नवीन सभनानी के कमरे पर छापा मारा।

जहां भाजपा पार्षद नवीन सभनानी व उनके दो साथी दीपक सिंधी व लक्ष्‍मण नाई सट्टे लगाते हुए मिले। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर वहां रखा सामान जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय बुकियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed