फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bikers stolen 57 lakh in bhilwara from the car

57 सैकंड का खेल, बाइकर्स ने दिनदहाड़े कार की डिक्की से यूं उड़ाए 57 लाख  

Mon, 21 Aug 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 21 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
bikers stolen 57 lakh in bhilwara from the car
कार से दिनदहाड़े उड़ाए 57 लाख - फोटो : Amar Ujala
बाइक सवार दो बदमाशों ने महज 57 सैकंड के भीतर भीड़भाड़ वाले बाजार में खड़ी कार से 57 लाख रुपए पार कर लिए। वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। वहीं, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह वारदात राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में हुई कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक लोज़ी कैश कम्पनी बैंकों के एटीएम में रुपए डालने का काम करती है। इसी कंपनी के दो कर्मचारी अभिषेक व दुर्गेश आज दोपहर को पंजाब नैशनल बैंक, सब्जीमंडी रोड से 57 लाख रुपए लेकर शहर के सूचना केंद्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रखने के लिए रवाना हुए थे। रुपयों से भरा बैग बैंक से अनुबंधित कार की डिक्की में रखा था।
विज्ञापन


दोनों कर्मचारियों के मुताबिक वे कोतवाली इलाके में सेशन कोर्ट रोड पर पहुंचे। तभी रास्ते में कार का टायर पंचर हो गया। इस पर दोनों कर्मचारी कार से नीचे उतर गए। वे दोनों पंचर टायर को देख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और कार में रखे 57 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के बाद मचा हड़कंच, वारदात से पहले हुआ ये

bikers stolen 57 lakh in bhilwara from the car
मौके पर पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा - फोटो : Vishnu Sharma
घटना की जानकारी मिलने पर भीलवाड़ा के एडिशनल एसपी और कोतवाली  थानाप्रभारी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तब बाइक सवार दो संदिग्धों के चेहरे सामने आए। इसमें एक बदमाश ने बैग लटका रखा था। पुलिस ने प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी भी करवाई।

वारदात के बाद पुलिस की स्पेशल टीमें गठित की गई है। जिस जगह से दोनों कर्मचारी रवाना हुए थे। वहां आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले गए। क्योंकि पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की होगी। इसी के बाद आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed