{"_id":"5933de094f1c1b3655bdac3b","slug":"bike-stolen-outside-home-in-a-few-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद सैकण्ड में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद सैकण्ड में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद बाइक चोर की फुटेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में इन दिनों बाइक चोरों के हौसले कितने बुलंद है इसकी बानगी यहां विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहां एक युवक घर के बाहर खड़ी बाइक को चुरा ले गया। हालांकि, उसकी ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोटा शहर के विज्ञान नगर गांधी गृह इलाके में एक चोर शनिवार को दिन में साढ़े चार बजे के करीब चंद पलों में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस वारदात में चोर घूमता हुआ आया और बाइक के पास जाकर फोन पर बात करने लगा। इसके बाद उसने मास्टर चाबी से बाइक का लाॅक तोड़ दिया और फुर्ती दिखाते हुए बाइक ले उड़ा। चोर को बाइक चोरी करने में मात्र 45 सैकण्ड का समय लगा। वारदात 3 जून शनिवार है। पीड़ित नरेन्द्र मोहन गौतम ने सीसीटीवी फुटेज के साथ विज्ञान नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि बाइक चोर जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा।