फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhanupratap gang's henchman had murdered by gunshot, arrest in kota

भानुप्रताप गैंग के गुर्गे ने की थी सुनील की गोली मारकर हत्या

Wed, 26 Jul 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 26 Jul 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
Bhanupratap gang's henchman had murdered by gunshot, arrest in kota
गिरफ्तार आरोपी केसर सिंह - फोटो : Vishnu Sharma
कनकपुरा फाटक के पास तीन माह पहले गोली मारकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर के भानुप्रताप गैंग का गुर्गा है और भानुप्रताप के मर्डर के बाद उसका गिरोह चला रहा है।
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जिले के डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 38 वर्षीय केसर सिंह है, जो रेनवाल में गांव बागावास का रहने वाला है। अभी वर्तमान में यह बैनाड़ रोड पर दादी का फाटक स्थित आनंद विहार ए में रहता है। उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपए भी बरामद हुए है।
विज्ञापन


आपसी रंजिश में केसर सिंह ने 28 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कनकपुरा फाटक के पास श्रीरामनगर, झोटवाड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुनील लखेरा की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। करधनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के लिए एडवांस में पांच लाख रुपए की सुपारी

Bhanupratap gang's henchman had murdered by gunshot, arrest in kota
हत्या - फोटो : Demo pic
पुलिस की स्पेशल टीम में शामिल कांस्टेबल अमित सिंह को आरोपी केसर सिंह के कोटा जिले में बारां रोड पर बोरखेड़ा में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया, झोटवाड़ा थानाप्रभारी गुरुभुपेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर सवाई सिंह, कांस्टेबल अ​मित सिंह, अजेंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर कोटा भेजा गया। पु​लिस टीम ने कल आरोपी केसर सिंह को कोटा से धरदबोचा और उसे लेकर जयपुर पहुंची।

एसीपी झोटवाड़ा आस मोहम्मद के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि केसर सिंह वारदात के बाद जयपुर में रविंद्र के पास रुका। इसके बाद खानपुर, झालावाड़, लखनऊ, नेपाल बार्डर पर यूपी के एक फार्महाउस पर, भीलवाड़ा, उज्जैन व कोटा में चार महिनों तक छिपकर रहा। उसने राजस्थान में किसी व्यक्ति की हत्या के लिए एडवांस में पांच लाख रुपए की सुपारी भी ले रखी है।

यह भी खुलासा हुआ है कि केसर सिंह की अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद शिवराज सिंह की गैंग से रंजिश चल रही है। शिवराज की गैंग के किसी साथी की हत्या के लिए केसर सिंह व उसकी गैंग हथियारों और रुपयों की व्यवस्था के लिए कोटा के स्थानीय व्यापारियों को धमकाकर वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed