{"_id":"59808f874f1c1b82598b466a","slug":"before-the-national-president-visits-the-fire-in-the-office-of-the-nsui-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले NSUI के प्रदेश कार्यालय में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले NSUI के प्रदेश कार्यालय में लगाई आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से एक दिन पहले अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा एनएसयूआई के प्रदेश कार्यालय में आग लगाने और तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यह वारदात तब हुई जब एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान 2 अगस्त से 4 अगस्त तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। छात्रसंघ चुनावों के मद्देनजर होने वाले दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष खान कल जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां स्थित एनएसयूआई के प्रदेश कार्यालय में कार्यालय में मीटिंग लेने वाले थे। लेकिन इसके पहले अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी।
आज घटना का पता चलने पर एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां ने बनीपार्क थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अभी तक रिपोर्ट में किसी को नामजद नहीं किया है, हालांकि पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है और पिछले दिनों हुए एनएसयूआई चुनाव के परिणामों के बाद हुई रंजिश में आगजनी करना मान रही है।

बदमाश बाथरुम के रास्ते से कार्यालय में घुस गए
एनएसयूआई
- फोटो : File photo
बनीपार्क स्थित जयसिंह हाइवे पर एनएसयूआई का प्रदेश कार्यालय है। आज आसपड़ौस में रहने वाले लोगों ने कार्यालय कर्मचारी गोपाल को कार्यालय से आग की लपटें व धुंआ उठने की जानकारी दी। इसके बाद एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां समेत अन्य कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। तब तक कार्यालय जल चुका था।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने बीती देर रात को कार्यालय में आग लगाई, लेकिन मुख्य दरवाजे से घुसने के बजाए बदमाश बाथरुम के रास्ते से कार्यालय में घुस गए। वहां शीशे तोड़ दिए और फिर आग लगाकर बाथरुम के रास्ते से ही वापस भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।